अपनी बैंकिंग समस्या को साझा करें और तुरंत मार्गदर्शन प्राप्त करें।
शिकायत दर्ज करेंबैंक हमारे जीवन का हिस्सा हैं। पैसा जमा करना हो या निकालना, लोन लेना हो या ऑनलाइन भुगतान करना – हर जगह बैंक हमारे साथ हैं। लेकिन कभी-कभी बैंक ग्राहकों की समस्याएँ नहीं सुनते, और हमें लगता है कि हमारी आवाज़ कोई नहीं सुन रहा। इसीलिए हमने शुरू किया है बैंक्स कस्टमर एसोसिएशन (BCA)।
यह मंच पूरी तरह स्वतंत्र, पारदर्शी और विधिक दृष्टि से सुरक्षित है।
हम आपको, हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं ताकि आपकी आवाज़ सुनी जा सके और आपके अधिकार सुरक्षित रह सकें। यह मंच किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए और ग्राहकों के साथ काम करता है। आइए जुड़ें, ताकि हम सब मिलकर बैंकिंग व्यवस्था को और अच्छा, और पारदर्शी बना सकें।
यह केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है – ग्राहकों को जागरूक, संगठित और आत्मविश्वासी बनाने का, ग्राहकों के स्वाभिमान सम्मान की रक्षा करने का, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कराने का
आइए, जुड़िए हमारे साथ।
क्योंकि जिस दिन ग्राहक संगठित हो जाएगा, उस दिन बैंकिंग व्यवस्था और भी न्यायपूर्ण और संवेदनशील बनेगी।
हमारे फॉर्म के माध्यम से या WhatsApp पर अपनी बैंकिंग समस्या बताएं।
हमारी विशेषज्ञ टीम आपकी समस्या का विश्लेषण करके उचित मार्गदर्शन देती है।
आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म और संपर्क की जानकारी प्रदान करते हैं।
समाधान तक पहुंचने में आपकी निरंतर सहायता और मार्गदर्शन।
BCA (Bank Customers Association) एक स्वतंत्र उपभोक्ता संगठन है जो बैंक ग्राहकों को उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करता है और उनकी समस्याओं का समाधान खोजने में सहायता करता है। हम फॉर्म या WhatsApp के माध्यम से आपकी समस्या सुनते हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
हाँ, BCA की सभी सेवाएं बिल्कुल निःशुल्क हैं। हमारा संगठन एक ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होता है और किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। हमारा उद्देश्य ग्राहकों की सहायता करना है, पैसा कमाना नहीं।
पहले बैंक के ग्राहक सेवा से संपर्क करें। अगर समाधान नहीं मिले तो RBI के Banking Ombudsman से शिकायत कर सकते हैं। BCA आपको इस पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान करता है और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देता है।
"BCA ने मेरी समस्या को समझा और सही दिशा दी—काफी सहूलियत मिली।"
"जानकारी और सामूहिक समर्थन—यही सबसे बड़ी ताक़त है।"
"मार्गदर्शन और पारदर्शिता—बैंकिंग अनुभव बेहतर होता दिखा।"
BCA एक सकारात्मक, पारदर्शी और समाधान-केंद्रित समुदाय है—सदस्य बनकर आवाज़ को बुलंद करें।
निःशुल्क सदस्यता के साथ विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्राथमिकता सहायता और समुदायिक सहयोग का लाभ उठाएं।
Bank Customers Association अपने किसी भी सदस्य से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेता हमसे जुड़ने के लिये भी किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता, यह भी याद रखें कि हमें आपके बैंक खातों से संबंधित किसी भी डिटेल की जानकारी नहीं चाहिये
यदि किसी भी बैंक ग्राहक के साथ अन्याय हो रहा है चाहे वह ग्राहक पैसा जमा करने वालों में से एक हो अथवा वह ग्राहक बैंक से लोन लेने वालों में से एक हो यदि बैंक उत्पीड़न की कार्यवाही दमन की कार्यवाही कर रहा है, ऐसी स्थिति में यह संगठन आपके साथ है और आपके मानव अधिकार की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह मंच किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए और ग्राहकों के साथ काम करता है। आइए जुड़ें, ताकि हम सब मिलकर बैंकिंग व्यवस्था को और अच्छा, और पारदर्शी बना सकें।